फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी और पुलिस ने सीमांत क्षेत्र में चलाया कांबिंग अभियान

विज्ञापन
चंपावत जिले के सीमांत में कांबिंग करती एसएसबी और पुलिस की टीम। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की ओर से सीमांत मंच-तामली क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

तामली के थानाध्यक्ष दीवान सिंह ग्वाल ने बताया कि पुलिस और एसएसबी की ओर से सीमा क्षेत्र में समय-समय पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम आदि के लिए अभियान चलाया जाता है। इस दौरान ग्रामीणों को सीमा सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए, किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने अथवा किसी संदिग्ध के सीमा क्षेत्र में दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या एसएसबी की बॉर्डर आउट पोस्ट को सूचित करने के लिए कहा गया। अभियान में कांस्टेबल दिनेश सिंह, डूंगर देव भट्ट, एसएसबी के उप निरीक्षक माल दत्त सती, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, कीमती लाल आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें