फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाले से बचाव के लिए नमक-चूने का छिड़काव किया

Wed, 20 Dec 2023 09:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में पालाग्रस्त सड़क में चूने का छिड़काव करता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए डीएम नवनीत पांडे ने शीत लहर से बचाव के लिए प्रभावी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को नगरीय और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित अलाव जलाने और गरीब असहाय जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि ठंड से बचाव हो सके। डीएम के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर पाला संभावित सड़कों पर सड़क निर्माण एजेंसी की ओर से नियमित रूप से नमक और चूने का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही शीत लहर और ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव भी जलाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें