फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा के बच्चों ने कराटे में किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
मैडल व प्रमाण पत्रों के साथ बनबसा के कराटे चैंपियन बच्चे। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सिकाई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप की ओर से मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में बनबसा के खिलाड़ियों ने पदक जीत जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

चंपावत जिले के बनबसा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए चंदनी स्थित ओसमा स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 12 वर्ष 35 किलो भारवर्ग में प्रियंका बिष्ट, अंडर दस वर्ष 25 किलो भारवर्ग में शुभम चंद, 18 वर्ष 50 किलो भारवर्ग में कमलेश राम, अंडर 14 वर्ष 35 किलो भार वर्ग में अंश आर्य ने स्वर्ण पदक जीते।
अंडर 12 वर्ष 35 किलो भारवर्ग में निकिता बिष्ट, अंडर 14 वर्ष 50 किलो भारवर्ग में रोहित सिंह ने रजत पदक लिए। अंडर 10 आयु वर्ग 35 किलो भारवर्ग में लक्षिता तिवारी, अंडर 14 वर्ष 50 किलो भार वर्ग में आकाश चंद, अंडर 12 वर्ष 35 किलो भारवर्ग में दक्ष पाल ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

सिकाई कराटे के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान, राष्ट्रीय महासचिव हिमांशु कुलेठा एवं प्रशिक्षक शिवांकर बम समेत कई लोगों ने पदक विजेता बच्चों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें