टनकपुर (चंपावत)। स्टेडियम में दूसरे दिन कई खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं।
सोमवार को मुक्केबाजी में अंडर 14 बालक वर्ग में 42 किलो में प्रथम चंद, तुषार चंद, 44 किलो में गोविंद सिंह, सुमित शर्मा, 46 किलो में पीयूष चंद, प्रियांशु बोहरा और 52 किलो में मयंक तड़ागी और ओम भंडारी क्रमश : पहले व दूसरे नंबर पर रहे।
अंडर 17 वर्ग के 48 किलो में साहिल कुमार, उत्सव सिंह, 50 किलो में आयुष बेरी व आयुष गोस्वामी, अंडर 21 वर्ग के 48 किलो में राहुल कुमार, दीपांशु कांडपाल पहले दो स्थान पर रहे।
ताइक्वांडो के अंडर 17 वर्ग बालक में ललित सिंह, अयान अंसारी, अमन सिंह, रोमन राम, सचिन आर्या और बालिका वर्ग में प्रीति, मुस्कान, डिंपल, किरन, काजल ने जीत दर्ज की।
विजेताओं को युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत, सीएम कैंप कार्यालय के प्रतिनिधि डीएस नेगी और धर्मेंद्र बोहरा ने पुरस्कृत किया। जगजीवन सिंह मेहता, ललित मोहन कुंवर, कैप्टन आनंद सिंह, रेखा पांडेय, नवीन चौहान, योगी चंद्र और दिलदार अली निर्णायक रहे।