चंपावत में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेते सपा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव। संवाद
चंपावत। समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। सर्किट हाउस में सपा जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। गंगा राम भंडारी के संचालन में हुई बैठक में अरविंद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी चल रही है। कहा कि चंपावत विधानसभा से स्वयं मुख्यमंत्री विधायक हैं, इसके बावजूद चंपावत विकास के लिए तरस रहा है। सरकारी अस्पताल में डॉक्टर नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है। इस मौके पर अरविंद दिवाकर, गोविंद राम, मुकेश टम्टा, अनिल कुमार, गंगा सिंह भंडारी, परवीन कुमार, कमल बिनवाल मौजूद रहे। संवाद