फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने नाम वापस नहीं लिया

Wed, 01 Feb 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
किसी ने नाम वापस नहीं लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों से एक भी नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया। चंपावत सीट से चार और लोहाघाट सीट से छह प्रत्याशी मैदान पर है।
विज्ञापन


लोहाघाट की रिटर्निंग अधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि लोहाघाट से किसी ने नाम वापस नहीं लिया है। इस सीट से छह उम्मीदवार मैदान पर है। तीन प्रत्याशी निर्दलीय हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव निशान का आवंटन भी किया गया। वहीं चंपावत सीट से चार प्रत्याशी मैदान पर हैं।

चंपावत के रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार चन्याल ने बताया कि यहां भाजपा, कांग्रेस, बसपा और उक्रांद मैदान पर है।

चंपावत विधानसभा सीट से प्रत्याशी
- कैलाश चंद्र गहतोड़ी (भाजपा)
- दिनेश चौड़ाकोटी (बसपा)
- त्रिलोक चंद सौराड़ी (उक्रांद)
- हेमेश खर्कवाल (कांग्रेस)

लोहाघाट विधानसभा सीट से प्रत्याशी
- खुशाल सिंह अधिकारी (कांग्रेस)
- देवीदत्त शर्मा राजू (बसपा)
-पूरन सिंह फर्त्याल (भाजपा) 
-ज्योति प्रकाश टम्टा (निर्दलीय)
- प्रकाश सिंह (निर्दलीय)    
- राजेंद्र सिंह माहरा (निर्दलीय) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें