फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला, राज्य योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति से संबंधित संचालित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विभागवार ली। उन्होंने कहा कि अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करें।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से अनुसूचित जाति की योजनाओं को संचालित करने में पूरा सहयोग करने को कहा। बताया कि उद्यान विभाग की ओर से एससीपी के अंतर्गत 139 लोगों को, समाज कल्याण की ओर से 100, कृषि विभाग की ओर से 400, पशुपालन विभाग की ओर से 520, जल संस्थान की ओर से 124 गांव के साथ ही अन्य विभागों की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
बैठक में सीडीओ आरएस रावत, डीडीओ एसके पंत, डीएचओ टीएन पांडेय, युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, परियोजना अधिकारी उरेडा चांदनी बंसल, सीवीओ डॉ. पीएस भंडारी, ईई जल संस्थान बिलाल यूनुस, मत्स्य प्रभारी संजीव कुमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया
चंपावत। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने जिला सभागार में समीक्षा बैठक के बाद तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया जिसमें 143 के तहत भूमि की खरीद फरोख्त संबंधित पत्रावली की जांच की और तहसीलदार ज्योति नपलच्याल को 143 के मामलों पर विशेष ध्यान देने और जांच उपरांत ही कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें