फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बस्तिया में सोलर फैंसिंग खराब, हाथी मचा रहे उत्पात

विज्ञापन
बस्तिया में हाथी द्वारा रौंदी फसल दिखाता किसान। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। आस्ट्रेलिया तकनीक की सोलर फैंसिंग खराब होने से बस्तिया गांव में हाथियों का उत्पात शुरू हो गया है। बीते एक सप्ताह से हाथी हर दिन गांव में घुसकर किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। रविवार रात भी हाथियों ने फसल रौंदने के साथ ही एक ग्रामीण का रसोईझाला एवं हैंडपंप क्षतिग्रस्त किया है।
विज्ञापन

जंगल से लगे गांवों मेें हाथियों की दस्तक रोकने के लिए वन विभाग ने लाखों रुपये की लागत से जंगल और गांवों की सीमा पर आस्ट्रेलिया तकनीक की टेंटिकल सोलर फैंसिंग लगाई है। इससे गांवों में हाथियों का प्रवेश रुका भी है लेकिन बस्तिया की सोलर फैंसिंग में तकनीकी खराबी के कारण यहां हाथियों ने एक बार फिर उत्पात मचाना शुरू कर दिया है।
ग्राम प्रधान कविता धौनी ने बताया कि रविवार रात गांव में घुसे हाथियों ने पान सिंह, उमेद सिंह, दिनेश सिंह, जवाहर सिंह, देवदत्त पांडे, जीत सिंह, माधवी देवी, मान सिंह, रामलाल, लक्ष्मण सिंह, आनंद सिंह, बलदेव दत्त, पनीराम, गुड्डी देवी, लाल सिंह, मान सिंह, त्रिलोक सिंह, गंगा सिंह, नारायण राम आदि किसानों की खेत में खड़ी गेहूं की फसल रौंदकर तबाह कर दी।
विज्ञापन

वहीं माधवी देवी का रसोईझाला एवं हैंडपंपप क्षतिग्रस्त किया है। इतना ही नहीं हाथियों ने देवी दत्त के रसोईझाले को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि टेंटिकल सोलर फैंसिंग के करंट से हाथियों का गांव में प्रवेश थम गया था लेकिन इन दिनों फैंसिंग में करंट नहीं दौड़ रहा है। वन विभाग से फैंसिंग दुरुस्त करने की मांग कई बार की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
फैंसिंग में तकनीकी खराबी की कोई सूचना ग्रामीणों से ओर से विभाग को अब तक नहीं दी गई थी। सोमवार को ग्रामीणों ने यह सूचना दी है। मंगलवार को टीम भेजकर फैंसिंग में आई खराबी दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-महेश सिंह बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी, शारदा रेंज टनकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें