चंपावत। सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वालों को समाज कल्याण विभाग का तोहफा मिला है। विभाग ने चंपावत जिले के 19,709 लोगों को कुल 8,44,00,000 रुपये की पेंशन राशि दे दी है। इन लाभार्थियों को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की पेंशन राशि भेजी गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि यह पेंशन जुलाई से सितंबर तक के तीन महीने की है। चंपावत जिले के 19,709 लोगों को विभिन्न पेंशनों की राशि उनके बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी गई है। वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग लोगों को 4,500 रुपये, किसानों को 3600, परित्यक्ता, तीलू रौतेली पेंशन धारकों को तीन-तीन हजार रुपये और 18 साल से कम उम्र के दिव्यांगों को 2,100 रुपये पेंशन राशि दी गई है।
इन पेंशन योजना के लाभार्थियों को मिला लाभ
पेंशन योजना का नाम लाभार्थी
वृद्धावस्था 14,270
विधवा 697
दिव्यांग 2,307
किसान 1,346
परित्क्यता 430
तीलू रौतेली 407
18 साल तक के दिव्यांग 252
कुल योग 19,709