चंपावत। समाज कल्याण विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आठ से 30 जनवरी तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सीडीओ आरएस रावत ने बताया कि आठ जनवरी को चंपावत के पूर्णागिरि इंटर कॉलेज भजनपुर, 15 को पाटी के जीआईसी रीठाखाल, 19 को बाराकोट के जीआईसी बरदाखान, 21 को लोहाघाट के रामलीला मैदान मडलक 23 जनवरी को चंपावत के पंचायत घर ग्राम पोथ में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 27 जनवरी को पाटी के जीआईसी मछियाड़ और 30 जनवरी को बाराकोट के जीआईसी मऊ में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि शिविरों में दूरी, सैनिटाइजेशन, मास्क और कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है।