लोहाघाट के कर्णकरायत में समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित जन सुविधा शिविर का लाभ उठाते ग्रामीण।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। समाज कल्याण विभाग की ओर से कर्णकरायत में जन सुविधा शिविर में विभिन्न प्रमाणपत्र बनाने के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। मोत्यूराज के ग्राम प्रधान विष्णु दत्त मुरारी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 38 दिव्यांगों के आधार कार्ड बनाने के लिए बायोमीट्रिक लेने के साथ 12 वृद्धावस्था पेंशन, आठ विधवा पेंशन, एक परित्यक्ता पेंशन स्वीकृत की गई। समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि दीपक गहतोड़ी ने बताया कि विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। विभाग ने कोरोना महामारी से बचाव की जानकारी भी दी। हिमांशु उप्रेती के संचालन में हुए शिविर में द्वारिका शर्मा, सुनील, भट्ट, बसंत कुमार आदि ने यूआईडी और पेंशन संबंधी पपत्र तैयार करने में सहयोग किया। संवाद