लोहाघाट में एसबीआई के बाहर भीड़ में लाइन में लगकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते लोग।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में कुछ लोग बिना मास्क पहनकर बाजारों में बे खौफ घूम रहे हैं। सोमवार को लोहाघाट बाजार में भारी भीड़ रही। इस दौरान जगह जगह लोग सोशल डिस्टेंसिंग अनदेखी करते नजर आए। डाक बंगला रोड में एसबीआई के बाहरी लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी। लोग दो गज की दूरी बनाना तो दूर दो कदम पीछे हटने को तैयार नहीं थे। बैंक में अपनी बारी का इंतजार करने के लिए लाईन में लगे लोग एक दूसरे से सटे हुए थे। जिनमें से कई लोग बिना मास्क पहने ही लाइनों में लगे हुए थे। स्टेशन बाजार में भी लोगों की भारी भीड़ थी। एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि बार बार जागरूक करने के बावजूद भी कुछ लोग नहीं मान रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद