फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास प्रतियोगिता के लिए ऑन लाइन पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड कौशल विकास समिति के निर्देश पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की ओर से इस माह जिला स्तर पर विभिन्न ट्रेडों की कौशल विकास प्रतियोगिता होगी। इसमें 21 वर्ष से कम आयु के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रधानाचार्य आरएस मर्तोलिया ने बताया कि ऑटो बॉडी रिपेयर, कार पेंटिंग-वेल्डिंग, ब्यूटी थैरेपी, हेयर ड्रेसिंग, कुकिंग-रेस्टोरेंट, सर्विस-होटल रिसेप्शन, कैड, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्राफिक टेक्नोलॉजी, आईटी सॉफ्टवेयर सोल्यूशन फॉर बिजनेस, साइबर सुरक्षा आदि ट्रेडों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए योग्य युवा स्किल कंप्टीशन 2020 की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें