फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलहिंडोला में क्वारंटीन हुए पिता-पुत्र सहित लोहाघाट के छह लोग पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत/लोहाघाट। पुलहिंडोला के एक स्कूल में क्वारंटीन पिता-पुत्र कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा लोहाघाट क्षेत्र के चार अन्य लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार को आई रिपोर्ट में ये तस्वीर सामने आई। क्वारंटीन सेंटर में रहते हुए बुजुर्ग पिता की दो बार और पुत्र की एक बार तबियत भी बिगड़ी थी। 23 मई से दिल्ली से आए इन दोनों लोगों को अब लोहाघाट में सीसीसी (कोविड केयर सेंटर) शिफ्ट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष के जिला प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि सोमवार को प्राप्त 31 जांच रिपोर्ट में से कुल 6 लोग पॉजिटिव और 25 निगेटिव आए हैं। कोरोना पॉजिटिव आया एक अन्य शख्स 24 मई को संक्रमित आए डैंसली के व्यक्ति के संपर्क में रहा था। डैंसली के पॉजिटिव आए व्यक्ति का 26 मई से हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि पॉजिटिव आए सभी छह लोगों को सीसीसी शिफ्ट किया जा रहा है। इधर डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कहा कि पॉजिटिव आए किसी भी व्यक्ति में आईएलआई (इंफ्लुएंजा लाइक इलनैस) के लक्षण नहीं है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं। प्रशासन पूरी सावधानी बरत रहा है। ---::: चंपावत जिले में हुई अब तक की सैंपलिंग का विवरण :::: कुल परीक्षण-: 495, पॉजिटिव-: 33, निगेटिव -: 361, ठीक हुए -: 7, रिपोर्ट आना बाकी -: 101. -:::: चंपावत जिले में कोरोना पॉजिटिव आने का क्रम -: 23 मई:टनकपुर से 4 और बनबसा से 3 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। 24 मई: डैंसली से एक व्यक्ति पॉजिटिव आया। 31 मई: टनकपुर-बनबसा से 1 डॉक्टर, 1 एनएचएम अधिकारी, दो पुलिस कर्मियों सहित कुल 19 लोग पॉजिटिव आए। 1 जून : लोहाघाट क्षेत्र के 6 लोग पॉजिटिव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें