फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत जिले में कोरोना पॉजिटिव के 6 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। चंपावत जिले में कारोनो पॉजिटिव मिलने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। बीते दो दिनों में तीन-तीन पॉजिटिव मिलने के बाद शनिवार को छह लोग संक्रमित मिले। इसी के साथ चंपावत जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 45 हो गई है। इन सभी को आइसोलेट किया जाएगा। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि शनिवार को एसपी लोकेश्वर सिंह के अलावा 8 डॉक्टरों व अन्य कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि चंपावत जिले के कुल 723 सैंपलों में से 658 निगेटिव, 45 पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा 20 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। 45 पॉजिटिव में से 10 ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की दो जून को मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें