फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: साली भानुमति तेरी झांगुरी बाजी छम छमा...

Wed, 30 Aug 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चामी के आषाड़ी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते चंपावत के कलाकार। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। चामी चौमेल में चल रहे अषाड़ी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को धूम मची है। चंपावत से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। समिति के अध्यक्ष अशोक महर की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत जै गोल्ज्यू जन्मभूमि सांस्कृतिक कला मंच चंपावत के दलनायक सुरेश राजन के नेतृत्व में कलाकारों ज्योति कलश छलके वंदना पेश की। उन्होंने साली भानुमति तेरी झांगुरी बाजी छमछमा, गायिका हेमा आर्या ने तेरी नाम की दिवानी मैके लोग बतूनी, किशोर कांछा और अंजना सिंह ने जिया मोरा बलमा कोट का बटना गीत पेश किए।
दल के कलाकार कमला, चांदनी, पिंका, रिमझिम, साक्षी, अंजना, नेहा, ज्योति, रधुराज, रोहित, अभिषेक, अमित और दीपक ने पंजाबी, जौनसारी, राजस्थानी, गढवाली आदि गीतों की झड़ी लगा दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रकाश महर, भवान सिंह महर, पूरन सिंह, शिव दत्त जोशी, संजय पाठक, भूपाल सिंह, रमेश सिंह, विजय महर, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
कैरम एकल प्रतियोगिता में राजेंद्र सिंह विजेता बने
लोहाघाट(चंपावत)। चामी के अषाड़ी महोत्सव में आयोजित क्रास कंट्री दौड़ में ललित कुंवर ने प्रथम, करन सिंह अधिकारी द्वितीय और मनीष सामंत तृतीय, पवन चतुर्थ और नीरज ने पंचम स्थान पाया। केरम एकल में राजेंद्र सिंह विजेता रहे। केरम युगल में बलवीर और नरेश कुमार की जोड़ी विजेता, शतरंज में विजय महर विजेता और फुटबाल प्रतियोगिता में चौमेल ए ने मैच जीता। संवाद
बाक्स
महोत्सव में आज निकलेगी शोभा यात्रा
लोहाघाट(चंपावत)। चामी चौमेल में रक्षा बंधन के पर्व पर मुख्य आकर्षण में चामी, वल्सों में मां भगवती का डोला निकलेगा। वहीं पांच गांव सुंई और बीस गांव बिशंग के प्रमुख वायुरथ महोत्सव में बिना रस्सों के सहारे वायुरथ यात्रा निकलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें