फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 18 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत संगीत कथा

Mon, 04 May 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत) ग्राम सभा सुई खैसकाडें के आदित्य महादेव मंदिर में 18 मई से आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत संगीत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा आयोजक प्रकाश चंद्र चौबे एवं राजू चौबे ने बताया कि 18 मई को सुबह नौ बजे गांव के भगवती मंदिर से आदित्य महादेव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के बाद कथा का शुभारंभ होगा। कथा वाचक पंडित किशोर जोशी प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन करेंगे। यज्ञ का समापन 25 मई को हवन के साथ होगा। समापन अवसर पर सामूहिक भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें