फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मष्टा मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ जारी

Thu, 29 Oct 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के मष्टा मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ जारी है। बृहस्पतिवार सुबह पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। दोपहर बाद कथा व्यास आचार्य डाॅ. गोपाल कृष्ण त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि आज का मानव भगवान की भक्ति से दूर होकर सांसारिक विषयों को भोगने में लगा हुआ है। कथा के मुख्य यजमान धर्मेंद्र अधिकारी और नेहा अधिकारी रहे। देर शाम विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची भजन मंडलियों ने एक से बढ़कर एक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें