लोहाघाट के पाटन पाटनी में श्रावणी उपाकर्म में मौजूद विद्यान पुरोहित व ग्रामीण। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। पाटन पाटनी में श्रावणी उपाकर्म संस्कार में ग्रामीणों ने भाग लेकर पितरों का तर्पण किया। गांव के कालेशन मंदिर में पंडित कमल कुलेठा के पौरोहित्य और पंडित दीप चंद्र पाटनी के संचालन में श्रावणी उपाकर्म संस्कार पूरे विधिविधान के साथ किया गया।
पंडित भगवत प्रसाद पांडेय ने बताया कि श्रावणी पूर्णिमा के दिन श्रावणी उपाकर्म का विधान है। इस दौरान गणेश पूजन, कलश स्थापना, नवग्रह पूजा के बाद जनेऊ और राखी प्रतिष्ठित की गईं। पांडेय ने बताया कि नए जनेऊ को 31 अगस्त की सुबह धारण किया जाएगा और रक्षा बंधन पर्व दिन भर मनाया जाएगा। इस मौके पर उमेश पाटनी, भुवन चंद्र, रमेश पाटनी, महेश चंद्र, नवीन पाटनी, केशव दत्त, पूरन पाटनी, राम दत्त बिष्ट, मुरलीधर पांडेय, दिनेश पाटनी, दीपक पाटनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद