चंपावत। जिला मुख्यालय के मादली स्थित डिप्टेश्वर महादेव मंदिर में तीन अगस्त रविवार को शिवार्चन होगा। मंदिर में हर साल सावन में शिवार्चन और भंडारा किया जाता है। मंदिर समिति सचिव शंकर सिंह खाती ने बताया कि मंदिर में तीन अगस्त को सुबह शिवार्चन होगा। शाम तीन बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शिवभक्तों और भंजन मंडली से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है। संवाद