फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

Wed, 17 Jul 2024 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट के काकड़ मंदिर में ​शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं। 
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के काकड़ स्थित महारुद्र शिवालय मंदिर में नौ दिनी शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सजकर गांव के विभिन्न मार्गों से भव्य कलश यात्रा निकाली। मंगलवार को पुरोहित कैलाश चंद्र चौबे ने गणेश पूजन, मातृका पूजन, नवगृह पूजन, कलश स्थापना आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। यजमान लोकमान सिंह अधिकारी, आनंदी अधिकारी सपत्नीक ने पूजा अर्चना की। महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली। दोपहर बाद कथावाचक योगी शैलेंद्र नाथ महाराज ने शिव महापुराण कथा का वाचन किया। उन्होंने कहा कि कथा सुनने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है और ज्ञान का भंडार बढ़ता है। योगी चंद्राई नाथ ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान सुमन अधिकारी, बसंती देवी, सुनीता देवी, निर्मला देवी, रेखा देवी, बबीता, नगेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें