फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव हमारी भक्ति है और शिव ही शक्ति है: राजेंद्र

Wed, 19 Jul 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यालय के बालेश्वर मंदिर में महाशिवपुराण कथा का आयोजन जारी है। बुधवार को कथा के दूसरे दिन कथा व्यास राजेंद्र प्रसाद ने शिव और नारद के मिलन का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि शिव हमारी भक्ति है और शिव ही शक्ति है। इससे पूर्व सुबह पुरोहित भागीरथ जोशी ने पूजा अनुष्ठान संपन्न कराए। यजमान नारायण गड़कोटी, बसंत तड़ागी, महेंद्र तड़ागी, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा आदि ने पूजा की। आयोजन समिति के अध्यक्ष देवीलाल वर्मा ने बताया कि कथा का आयोजन 24 जुलाई तक होगा। आयोजन को सफल बनाने में महंत पवन गिरि, कमल गिरि, विकास साह, सभासद रोहित बिष्ट, रितेश राय, किशन गिरि आदि जुटे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें