देवीधूरा में कुमाऊं केसरी खुशी राम शिल्पकार सुधारिणी सभा के वार्षिकोत्सव में हवन करते लोग।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कुमाऊं केसरी खुशी राम शिल्पकार सुधारिणी सभा का 107वां वार्षिकोत्सव सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुधारिणी सभा की ओर से वार्षिकोत्सव के सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए थे। सभा की आर से कुमाऊं केसरी खुशी राम की मूर्ति में माल्यार्पण कर हवन का आयोजन किया गया। सुधारिणी सभा के जिलाध्यक्ष पनी राम आर्य ने बताया कि कोरोना के चलते इस वर्ष वार्षिकोत्सव को शासन, प्रशासन के निर्देशों के अनुसार सादगीपूर्वक मनाया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, कैप्टन हरीश चंद्र, सतीश चंद्र, नंद किशोर, दिनेश चंद्र, पनी राम, जगदीश राम, प्रेम राम आदि रहे।