फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मत्स्य ग्राम के रूप में विकसित होगा शिलिंग गांव

विज्ञापन
लोहाघाट के दूरस्थ शिलिंग क्षेत्र में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर दिशा निर्देश देते बीडी - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खंड विकास अधिकारी केके पांडेय ने शिलिंग और बांकू गांव का भ्रमण किया। उन्होंने यहां चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी। बताया कि ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मत्स्य तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। प्रशासन की पहल पर विकास खंड के दूरस्थ शिलिंग गांव में ग्रामीणों के लिए मत्स्य तालाब बनाए जा रहे हैं। गांव में अभी तक सात लोगों के मत्स्य तालाब बनाए गए हैं जिसके जरिये ग्रामीण अच्छा लाभ अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि पानी की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए शिलिंग गांव को मत्स्य ग्राम के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि योजना के लाभ से वंचित लोगों को मत्स्य तालाब उपलब्ध कराए जाएंगे। बीडीओ ने बताया कि मनरेगा के तहत 70 हजार रुपये से तालाब बनाया जाएगा। मत्स्य विभाग के सहयोग से ग्रामीणों के तालाबों में मछलियों के बीज डाले जाएंगे।
उन्होंने ग्रामीणों से भविष्य में आबादी के निकट अमृत सरोवर बनाने की बात कही ताकि उसमें डाले जाने वाले मछली के बीजों की भली भांति देखभाल हो सके। भ्रमण के दौरान बीडीओ ने विभिन्न विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। भ्रमण के दौरान बीडीओ के साथ ग्राम विकास अधिकारी दीपक टम्टा, नारायण कार्की, जेई मनरेगा आईडी शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें