फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा का जलस्तर 144611 क्यूसेक पहुंचा

Tue, 23 Jul 2024 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में सोमवार को शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होने पर बैराज पर वाहनों का संचालन रोक दिया गया। नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने के बाद ही बैराज पर से वाहन संचालित हो सकेंगे। सोमवार प्रातः आठ बजे नदी का जलस्तर 84851 क्यूसेक था। दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर बढ़कर 106271 पहुंच गया। इसके बाद बैराज पर वाहनों का संचालन बंद करना पड़ा। दो बजे नदी का जलस्तर बढ़कर 144611 क्यूसेक पहुंच गया था। बनबसा क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे में 98 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। एक जून से अब तक बनबसा में 1464 एमएम वर्षा हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें