फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा में डूबे दो भाइयों समेत तीन युवकों का पता नहीं

Wed, 29 Mar 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
शारदा में डूबे युवकों को खोजती गोताखोर टीम। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी में डूबे दो सगे भाइयों समेत तीन श्रद्धालु युवकों की तलाश जारी है लेकिन अब तक किसी का पता नहीं चला है। एसडीआरएफ, जल पुलिस एवं पीएसी के तैराकों की टीम ऑक्सीजन सिलिंडर से नदी के अंदर गोते और कांटे डालकर खोज में जुटी है।


मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए 22 मार्च को परिवार के साथ आया अलीगढ़ जिले के क्वारसी महेशपुर निवासी अभिषेक (18) पुत्र बाबू लाल बूम घाट में नहाते वक्त तटबंध टूटने से डूब गया था जिसका अब तक पता नहीं चला है। 27 मार्च को बरेली जिले के पुरेना आंवला निवासी राजू राजपूत (20) पुत्र प्रेमशंकर और उसका छोटा भाई मुकेश राजपूत (15) शारदा तट पर सेल्फी लेते वक्त अनियंत्रित होकर डूब गए। सात दिन के अंदर हुई इन दो घटनाओं में डूबे तीनों युवकों की लगातार तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार को भी गोताखोरों की टीम ने घटना स्थलों से टनकपुर तक करीब दस किमी नदी क्षेत्र में खोज की लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि गोताखोर टीम को खोज जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें