फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा का जलस्तर एक लाख क्यूसेक के पार

विज्ञापन
टनकपुर में घाट तक पहुंचा शारदा का पानी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों पर हुई बारिश से बुधवार को शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक हो गया। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स प्रशासन ने सुरक्षा के तहत बैराज से वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर सुबह छह बजे 56271, आठ बजे 81827, 11 बजे 118323, 12 बजे 119535 क्सूसेक था। शारदा बैराज के प्रभारी बैराज अटैंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर पर्वतीय क्षेत्रों में हुई वर्षा से बढ़ा है। दोपहर एक बजे नदी का जलस्तर 121067 क्यूसेक पहुंच गया। इस कारण बैराज पर वाहनों का संचालन रोक दिया गया। जलस्तर कम होने पर ही वाहनों का संचालन शुरू हो पाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे तक बनबसा क्षेत्र में 19 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
शारदाघाट के ऊपर से बहने लगा नदी का पानी
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी का जलस्तर भी बारिश की वजह से काफी बढ़ गया। इस कारण नदी का पानी शारदा घाट के ऊपर से बहने लगा है जिससे प्रशासन ने सुरक्षा के तहत अलर्ट जारी कर लोगों के शारदा घाट पर जाने पर रोक लगा दी है। शारदा घाट के पास रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कहा गया है। प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम तैनात कर दी है। शारदाघाट पर तीन पुलिस तैराक भी तैनात किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें