फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शगुन आखर गाकर किया रिवर्स पलायन अभियान दल का स्वागत

Tue, 23 May 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
रिवर्स पलायन अभियन के तहत चंपावत के बालेश्वर मंदिर पहुंचे आचार्यों का स्वागत करतीं महिलाएं। संव
विज्ञापन
चंपावत। देवभूमि की संस्कृति, संस्कार, रीति रिवाज के सरंक्षण और संवर्धन के लिए चलाया गया रिवर्स पलायन संवाद अभियान दल मंगलवार को चंपावत पहुंचा। डोल आश्रम अल्म़ोड़ा से अभियान के चतुर्थ चरण में बालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे अभियान दल का स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक वेषभूषा में शगुन आखर गाकर स्वागत किया। इस मौके पर आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने कहा बालेश्वर महादेव मंदिर जैसे प्रतीक हमारी गौरवशाली और वैभवशाली अतीत को बताते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्वामी विवेकानंद सर्किट सहित गोलू देवता मंदिर और अन्य मंदिर समूहों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर लाने पर जोर दिया। पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने स्थानीय महिलाओं के साथ उत्तराखंडी लोकगीत का गायन किया। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, जयेंद्र पटवाल, मंजू तड़ागी, मधु तड़ागी, ममता गिरि, पार्वती पंगरिया, महंत पवन गिरी, विकास साह, नरेंद्र सिंह, विनोद बर्मा, किशन गिरि, ईश्वरी दत्त पांडेय, दीक्षा चौधरी, सावित्री मटेला, मुन्नी पांडेय, गीता पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें