बनबसा (चंपावत)। सभी को मिले शिक्षा और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत समाजसेवी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश गहतोड़ी ने गुदमी, देवीपुरा प्राथमिक विद्यालयों में कापियों के सेट बांटे। गुदमी प्राथमिक विद्यालय में 95 और देवीपुरा प्राथमिक विद्यालय में 35 छात्र-छात्राओं को कापियों के सेट दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ऊषा गुरूंग, ग्रामप्रधान अरुण कुमार, माला देवी, प्रधानाध्यापिका मंजू विश्वकर्मा, रंजना थपलियाल, शिक्षिका गीता उप्रेती, गौरी भट्ट आदि थे।