फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आउटसोर्स से रखे गए 70 नर्सिंग अधिकारियों की सेवा समाप्त

Thu, 15 Feb 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में तीन माह पूर्व आउटसोर्स के माध्यम से विभिन्न अस्पतालों में रखी गईं 70 से अधिक नर्सिंग अधिकारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। 17 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य के 13 जिलों में नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। चंपावत मुख्यालय में 58 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपे थे। उनकी नियुक्ति के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आउटसोर्स में खनन न्यास निधि से 10 माह के लिए रखी गईं सभी 70 से अधिक नर्सिंग अधिकारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि नर्सिंग अधिकारियों की स्थाई नियुक्ति होने के बाद आउटसोर्स से रखी गईं नर्सिंग अधिकारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें