फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पद्मश्री के लिए सामाजिक कार्यकर्ता रीता का नाम शासन को भेजा

Wed, 02 Aug 2023 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी। स्रोत्रः परिजन
विज्ञापन
चंपावत। पद्मश्री पुरस्कार के लिए जिला प्रशासन ने लोहाघाट की सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी का नाम शासन को भेजा है। प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा ने उनके योगदान को देखते हुए शासन को इस संबंध में पत्र भेजा है। इससे पूर्व 2021 और 2022 में भी उनका नाम प्रशासन ने आगे बढ़ाया था। तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित रीता दो दशक से सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन

मानव तस्करी के खिलाफ मुखरता से काम करने वाली रीता समाज में अंधविश्वास और रूढि़वाद के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। नशा उन्मूलन और भ्रूण हत्या रोकने से लेकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाती रही हैं। इन दिनों वह नेत्रदान के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें