चंपावत जिला सभागार में बैठक लेते प्रभारी सचिव चंद्रेश कुमार यादव। संवाद
चंपावत। उत्तराखंड शासन में सचिव और जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों व प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर जिले को एक आदर्श जिला बनाने में अपने पूर्ण दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि चंपावत जिले को एक आदर्श जिले के रूप में मॉडल स्थापित करने के लिए जो भी बेहतर योजनाएं संभावित हैं उन पर कार्य करते हुए विभाग जिला स्तर से शासन को प्रस्ताव भेजें। इन्हें स्वीकृत कराने में वह स्वयं भी अपने स्तर से संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने जिले में शिक्षा के सुधार हेतु क्लस्टर आधारित आवासीय खोलने के प्रस्ताव शासन को शीघ्र भेजने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान डीएम नवनीत पांडे ने जिले में वर्तमान में संचालित विकास कार्यों और प्रस्तावित परियोजनाओं की जानकारी दी। बैठक में सीडीओ संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।