फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाए दो हजार मास्क

विज्ञापन
चंपावत विकास भवन में सहकारी समितियों को मास्क वितरित किए गए। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी चंपावत। जिला मुख्यालय में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क बनाने का बीड़ा उठाया है। इन महिलाओं ने 2000 से अधिक मास्क तैयार किए हैं। शनिवार को महिलाओं की ओर से तैयार इन मास्कों को साधन सहकारी समितियों में वितरित किया गया। साधन सहकारी समिति की अध्यक्षा ममता जोशी ने बताया कि समितियों को 10 रुपये के हिसाब से मास्क भेजे गए हैं। महिला समूह एक लाख मास्क बनाएंगी। महिला सहायता समूह की ओर से मास्क वितरण कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी एसके पंत, ग्राम विकास अधिकारी एलएल वर्मा सहित अन्य लोग सहयोग कर रहें हैं। दूसरी ओर पुलिस परिवार की महिलाओं की ओर से पुलिस लाइन में भी मास्क बनाने का काम किया जा रहा है। पुलिस लाइन में अब तक चार हजार से अधिक मास्क तैयार किए जा चुके हैं, जिनका उपयोग पुलिस जवानों के साथ ही आम लोग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें