फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाई कार्य में दक्ष बन स्वरोजगार से जुड़े महिलाएं

विज्ञापन
लोहाघाट के टुनकांडे में शुरू हुए सिलाई प्रशिक्षण में मौजूद महिलाएं। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) की पहल पर टुनकांडे पुलहिंडोला में महिलाओं का 21 दिनी सिलाई प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उद्योग विभाग के सहयोग से आयोजित सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ टुनकांडे के ग्राम प्रधान संजय पांडेय और आरसेटी के निदेशक आरपी टम्टा ने किया। निदेशक टम्टा ने कहा कि महिलाएं सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर इस कार्य को कर स्वरोजगार से जुड़ सकती हैं। ग्राम प्रधान संजय ने कहा कि आरसेटी की ओर से संचालित इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर महिलाओं के लिए रोजगार का अतिरिक्त माध्यम बन सकते हैं। आरसेटी के प्रकाश चंद्र और राजेश पंत ने प्रशिक्षणार्थियों का नामांकन और पंजीकरण किया गया। पहले दिन दिन मास्टर ट्रेनर आशा चिलकोटी ने महिलाओं को सिलाई कार्य की बेसिक जानकारी दी। इस मौके पर राजेश पंत, तुषार पांडेय, सुरेश जोशी, मीना पांडेय, गीता देवी, मंजू देवी, भुवनेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, माया देवी, गीता देवी, दीपा देवी आदि थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें