चंपावत। प्रभारी क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2025-26 में आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में बालक, बालिकाओं के प्रवेश के लिए 13 और 14 मई को सुबह नौ बजे से गोरलचौड़ मैदान में जिलास्तरीय चयन ट्रायल होगा। इसमें फुटबाल, बॉक्सिग, बैडमिंटन और एथलेटिक्स की बालक-बालिका एवं हॉकी बालिका वर्ग व वॉलीबाल, क्रिकेट बालक वर्ग का ट्रायल लिया जाएगा। जिलास्तर पर चयनित बालक राज्यस्तरीय चयन ट्रायल में 19 से 20 मई को प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक बच्चे जिला खेल कार्यालय चंपावत से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। हर खेल में पांच-पांच उदीयमान खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय चयन ट्रायल्स में भेजा जाना है। जिला और राज्यस्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को विभाग की ओर से किसी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा। संवाद