फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर तक बड़ी रेल लाइन का दूसरा ट्रायल भी सफल

Sat, 08 Apr 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
शनिवार को टनकपुर पहुंची मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

बड़ी रेल लाइन का दूसरा ट्रायल भी सफल रहा। इस बार बरेली से बड़ी लाइन की पटरियां लेकर मालगाड़ी शनिवार को टनकपुर पहुंची। 
बड़ी रेल लाइन निर्माण के लिए गत 16 जून 2016 से  टनकपुर-पीलीभीत के बीच ट्रेनों का संचालन बंद रखकर लाइन निर्माण का कार्य चल रहा है। पीलीभीत से मझोला तक बड़ी रेल सेवा शुरू हो गई है, लेकिन मझोला से टनकपुर तक 38 किमी. लाइन निर्माण का काम पूरा नहीं हो सका है। गत 30 मार्च को टनकपुर तक रेल का इंजन दौड़ा कर नवनिर्मित लाइन का पहला सफल ट्रायल लिया गया और अब मालगाड़ी से दूसरा ट्रायल भी सफल रहा। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि यहां पहुंची मालगाड़ी आठ बोगी में 120 पौंड की पटरियां लेकर आई है। स्टेशन में पटरियां उतारने के बाद मालगाड़ी वापस लौट गई। उन्होंने बताया कि अब निर्माण सामग्री लेकर मालगाड़ी अक्सर यहां पहुंचेगी। जिससे रेल ट्रेक पूर्णरूप से सेट हो जाए और वर्तमान में ट्रैक पर बिछाई गईं 90 पौंड की पटरियों को उखाड़ कर 120 पौंड की पटरियां बिछाने का काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि लाइन बिछाने के साथ ही प्लेटफार्म और वाशिंग पिट के निर्माण के साथ ही आवासीय कालोनी का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें