लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज दिगालीचौड़ में हाई वोल्टेज से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए हैं। इससे स्कूल की व्यवस्था चरमरा गई। प्रधानाचार्य घनश्याम भट्ट, डॉ. सुधाकर जोशी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक वोल्टेज बढ़ गया।
इससे स्कूल में लगा एक कंप्यूटर, वर्चुअल लैब का इंवर्टर, एक लैपटाॅप, दो चार्जर और पांच एलईडी बल्ब फुंक गए। ऊर्जा निगम के जेई अशोक कुंवर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। लाइनमैन को भेजकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। संवाद