टनकपुर में सावन के पहले सोमवार को पंचमुखी महादेव मंदिर में शिवलिंग कीी पूजा करती महिलाएं। संवा
टनकपुर (चंपावत)। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु मंदिरों में दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले का उदघोष करते रहे।
श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी से जलाभिषेक किया। बेलपत्र, धतूरा, फल, फूल से शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। नगर में प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर में भक्तों की अधिक भीड़ रही। मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, ज्ञानखेड़ा स्थित शिवालय में भी खासी भीड़ दिखी। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शारदा का पवित्र जल लेने दूर दराज से कांवड़ियों के जत्थे पहुंचे। भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए मंदिरों के बाहर पुलिस कर्मी तैनात रहे। संवाद