फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेक द इनोवेशन फ्यूचर कार्यक्रम के लिए लोहाघाट के सौरभ चयनित

विज्ञापन
लोहाघाट के युवा सौरभ जोशी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। भारत और जापान के कूटनीतिक संबंधों के 70 साल पूरे होने पर जापानी संगठनों और विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम के लिए लोहाघाट पीजी कॉलेज के एमएससी के छात्र सौरभ जोशी का चयन हुआ है। हेक द इनोवेशन फ्यूचर कार्यक्रम के लिए देश के 20 युवाओं का चयन किया गया है। चयनित सभी युवा 16 से 24 सितंबर तक जापान के 20 युवाओं के साथ दिल्ली से वाराणसी तक 900 किमी की यात्रा करेंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के लिए चार हजार से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। सौरभ जोशी ने बताया कि यात्रा के जरिये दोनों देशों की सामाजिक और आर्थिक समस्याओं को सुलझाने के लिए सृजनात्मक प्रोजेक्ट एकत्र किए जाएंगे। सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण, आर्थिक रूप से लाभप्रद और द्विपक्षीय संबंधों के लिए उपयोगी प्रोजेक्ट को वाराणसी में पुरस्कृत किया जाएगा। सौरभ चाय और मशरूम की विभिन्न प्रजातियों पर शोध कार्य कर रहे हैं। उन्होंने चयन का श्रेय विज्ञानशाला के संस्थापक डॉ. दर्शना जोशी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें