लोहाघाट (चंपावत)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज बाराकोट के दो मेधावियों सौम्या और ललित का चयन राज्य स्तरीय सुपर 100 कार्यक्रम के लिए हुआ है। प्रभारी प्रधानाचार्य आशीष ओली ने बताया इन दोनों बच्चों को देहरादून में निशुल्क आईआईटी और नीट की कोचिंग दी जाएगी। बच्चों की सफलता पर शिक्षक श्रवन सिंह, पिंकी आर्या, पूनम भट्ट, गीता सांगुड़ी, मीना गोस्वामी, किरण, माधवानंद जोशी, विनोद कुमार सिंह, ममता बोहरा और सुमन मेहता ने बधाई दी है। संवाद