बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के सुदूरवर्ती मझगांव में सातूं-आठूं पर्व धूमधाम से मनाया गया। पंचमी पर बिरूडे भिगाने से शुरू हुए पर्व का समापन बीते दिवस मंगलवार को किया गया। मझगांव स्थित उप्रेती निवास पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी गांव की महिलाओं ने कुमाऊंनी परंपरागत पोशाक में पर्व उत्साह से मनाया। गौरा-महेश्वर की पूजा-अर्चना कर झोड़ा गायन किया गया। वहां चंचला देवी, सावित्री देवी, सरस्वती देवी, पुष्पा जोशी, माया देवी, शांति उप्रेती, कमला उप्रेती, गीता उप्रेती, कविता पांडे, लक्ष्मी तिवारी, बबीता उप्रेती, रजनी पाठक, भागीरथी चंद आदि थे। संवाद