चंपावत। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के दूरस्थ मतदान केंद्रों में बेहतर संचार व्यवस्था के लिए पांच रिपीटर रिले केंद्र स्थापित करते हुए नौ मतदान पार्टियों को सेटेलाइट फोन उपलब्ध कराए गए हैं। एसपी अजय गणपति ने बताया कि दूरस्थ थाना क्षेत्र में जहां किसी भी प्रकार की मोबाइल कनेक्टिविटी या संचार व्यवस्था उपलब्ध नहीं है उन क्षेत्रों में 12 शेडो बूथ को चिह्नित किया गया है। ऐसे मतदान केंद्रों में संचार व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में पांच रिपीटर रिले केंद्र स्थापित किए गए हैं। साथ ही नौ मतदान केंद्रों में पोलिंग पार्टियों को सेटेलाइट फोन उपलब्ध कराएं गए हैं जिससे कि किसी भी आपात स्थिति में सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जा सके। संवाद