फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दस दिनी सरस मेला संपन्न

Wed, 29 Mar 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सरस मेले में लोकनृत्य पेश करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। स्टार नाइट की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सरकार की ओर से आयोजित दस दिनी सरस आजीविका मेला संपन्न हो गया। मेले की अंतिम स्टार नाइट में स्टार कलाकारों ने धमाल मचाया वहीं स्थानीय कलाकारों ने भी सुंदर प्रस्तुति से समा बांधा। समापन पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय और डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने मेले के सफल आयोजन की बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया।


पिथौरागढ़ चुंगी चौराहे के पास रावत फार्म में लगे मेले में उत्तराखंड और बाहरी राज्यों से आए स्वयं सहायता समूह ने स्टाल लगाकर अपने उत्पाद बेचे। वहीं स्टार कलाकारों ने मेले की रौनक बढ़ाई। मंगलवार को मेले की अंतिम स्टार नाइट में रोहान, करिश्मा ने नंदू मामा की साली, अब लगोलो मसान के साथ ही हिंदी गीत और गजलों से समा बांधा। प्रकाश चंद्र ने मेरी घरवाली तेर मेरो दगड़ो पिनों पातों को पात, पत्रकार देवेंद्र देवा ने न खानु न खानु कुछी, न छोटी बोज्यू ले न मोटी बोज्यू ले गीत सुनाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया।
विज्ञापन



हरु जोशी ने मन लागिलो मेरो पिंगला साड़ी में और राकेश खनवाल ने क्रीम पौडर घिसनी किले नै गीत सुनाया। बनारस से डॉ. दिव्या के नेतृत्व में आए कलाकारों ने भी लोकनृत्यों से समा बांधा। जिलाधिकारी ने मेले के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
विज्ञापन



मेले की सफलता पर सहयोगी हुए सम्मानित
टनकपुर (चंपावत)। सरस आजीविका मेले के सफल आयोजन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी ने सहयोगियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि, कलाकार और मेला संचालन समिति के सदस्य शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें