फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी में संजना, अंजलि और नेहा अव्वल

Sat, 20 Jun 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पाइन कान्वेंट स्कूल में छह दिनी समर कैंप का पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया गया। प्रधानाचार्या पूजा जोशी ने शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया। व्यवस्थापक डीडी जोशी की अध्यक्षता और नाइला परवीन, ज्योति देव के संचालन में हुए समारोह में प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए। मेहंदी प्रतियोगिता में संजना ने पहला, अंजलि ने दूसरा और नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नृत्य में आरुषि, संजना, उपासना, अंडे की क्रेट और वॉल हेंगर बनाने में मेघा, अंकिता, महक, बर्थडे कैप बनाने में वरदान जोशी, नीलेश, वंशिका ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या ने समर कैंप के संचालन में सहयोग के लिए बबीता बोहरा, पिंकी देव, नेहा पुनेठा, कुसुम बोहरा, ज्योति बिष्ट आदि का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें