फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नवरात्र पर कुर्ते पायजामों की अधिक बिक्री हुई

Fri, 27 Mar 2026 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर में नवरात्र पर कुर्ते पायजामों की अधिक मांग रही। नगर के मोटर स्टेशन रोड पर इंडियन स्टाइल दुकान के स्वामी सनी वर्मा ने बताया कि कुर्ते पायजामों की अधिक बिक्री रही। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक पीले रंग के कुर्तों की मांग रही। बताया कि कुर्ते-पैजामा सेट 500 से 2000 रुपये तक के उपलब्ध थे। लोगों ने 500 से 1500 रुपये के बीच के कुर्ते पायजामा अधिक खरीदे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हल्की बढ़ने के साथ ही टी शर्ट और टोपी की मांग भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। बताया कि 150 रुपये वाली टी शर्ट की अधिक मांग रही। जबकि 100 रुपये की टोपी लोगों ने अधिक खरीदी। फिलहाल सामान नहीं होने के कारण कई लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। व्यापारियों ने बताया कि वर्तमान गर्मी का सामान अधिक मात्रा में नहीं है। अब अप्रैल में नगर के व्यापारी गर्मी का सामान लेने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ आदि क्षेत्रों के लिए रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें