चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख, उप प्रमुख पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई है। बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री संबंधित जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों में निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक की जा रही है। कहा कि नामांकन प्रक्रिया 11 अगस्त सुबह 10 से एक बजे तक होगी। कहा कि रक्षाबंधन नौ अगस्त के अवकाश को छोड़कर अन्य सभी सार्वजनिक अवकाशों पर भी नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। संवाद