फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: योजना में प्रगति नहीं हुई तो रुकेगा मई माह का वेतन

Sat, 20 May 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक लेते सीडीओ आरएस रावत। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। सीडीओ आरएस रावत ने विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों की ओर से चलाई जा रही विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समय पर योजनाओं का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पंचायती राज के 15वें वित्त में कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीपीआरओ सहित सभी एडीओ पंचायत को चेतावनी दी कि मई में योजना में प्रगति लाएं। योजना की प्रगति नहीं होने पर संबंधित का मई का वेतन रोक दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग से शत प्रतिशत पेंशनरों का सत्यापन करने, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत घर-घर सर्वे और अवशेष कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 858 लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 33 आवास ही पूर्ण होने पर अवशेष आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश खंड विकास अधिकारियों को दिए। बैठक में डीडीओ संतोष कुमार पंत, एपीडी विमी जोशी, डीपीआरओ रामपाल सिंह समेत सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें