बनबसा राजकीय महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाया। स्रोत : महाविद्यालय
बनबसा (चंपावत)। बनबसा राजकीय महाविद्यालय में संत शिरोमणि कबीर दास की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ. आनंद प्रकाश सिंह की अध्यक्षता और हिंदी विभागाध्यक्ष डाॅ. हेम कुमार गहतोड़ी के संचलन में संत कबीर के दोहों और उनके जीवन दर्शन पर मंथन हुआ। वक्ताओं ने करबी वाणी को आज के परिवेश में सार्थक बताया गया। कहा कि समाज की कुरीतियों को कबीर के दोहों और भजनों से दूर किया जा सकता है। कहा कि कबीर दास के दोहे उन्हें महान समाज सुधारक बनाते हैं। डाॅ. मुकेश कुमार, डाॅ. राजीव कुमार, डाॅ. भूप नारायण दीक्षित, डाॅ. सुशीला आर्या और डाॅ. सुधीर मलिक ने संत कबीर के बारे विभिन्न जानकारियां दी। बाद में कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। वहां वरिष्ठ सहायक जयंती देवी, त्रिलोक चंद्र कांडपाल, सोनू, विनोद कुमार चंद, अमर सिंह आदि थे। संवाद