फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के अनुपालन की सीख दे रहे रायनगर के युवा

विज्ञापन
प्रेरित करने वाले स्लोगनों के साथ ग्रामीण युवा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी  लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना वायरस से जारी लॉकडाउन के बीच रायनगर चौड़ी गांव के युवा नई पहल कर रहे हैं। ये नौजवान गांव में लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व बताते हुए इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। बुधवार को इन नौजवानों ने गांव के लोगों को मास्क पहनने और मास्क न होने की दशा में रूमाल को मुंह पर लपेटने की सीख दी। ये युवा गांव में स्वच्छता की अलख भी जगा रहे हैं। उन्होंने टिन के करीब 50 कूड़ेदान तैयार कर गांव के प्रमुख स्थानों पर रखे हैं। ग्राम प्रधान जितेंद्र राय के नेतृत्व में युवाओं ने इससे पहले डिग्री कॉलेज से गांव के मंदिर तक रास्ते की सफाई की। डोबरा से मल्लीचौड़ी, गल्ला से लोहावती नदी, डांग से नवाड तोक तक के सारे रास्तों को साफ कर झाड़ियों का कटान कर बेहतर किया गया है। बाद में जागरूक करने वाले स्लोगन लिखे कूड़ेदान लगाये। अभियान में राहुल राय, विकास कापड़ी, करन राय, सचिन राय, गोविंद राय, नीरज राय, सोनू खुल्बे, विकास राय आदि तमाम युवा जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें