लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी दसलेख में कार्यरत गणित के शिक्षक की दिल की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। शिक्षक के निधन पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों ने शोक जताया। शनिवार को डिहाइड्रेशन की शिकायत के चलते शिक्षक अरविंद वाजपेयी (42) को उपजिला अस्पताल लोहाघाट लाए। शिक्षक मूल रूप से रुद्रप्रयाग के रहने वाले थे। वर्तमान में वह लोहाघाट के सैरीगैर में रहते थे। अस्पताल में ही अचानक दिल का दौरा पड़ने से शिक्षक चक्कर खाकर गिर पड़े। परिजन जिला मुख्यालय इलाज के लिए ले गए। जहां शिक्षक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
मृतक शिक्षक वाजपेयी मधुर व्यवहार के लिए जाने जाते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक 10 वर्षीय बेटा छोड़ गए हैं। शिक्षक के निधन पर सीईओ एमएस बिष्ट, प्रभारी बीईओ घनश्याम भट्ट, प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी, मंत्री इंदुवर जोशी, दीपक अधिकारी, गोविंद मेहता, भूपेश जोशी ने शोक जताया है।